जबलपुरमध्य प्रदेश
9वीं से लेकर 12 वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का समय बदला : 9वीं की सुबह 9 से तो हाईस्कूल की दोपहर 1 बजे शुरु होंगी

जबलपुर, यशभारत। शैक्षणिक सत्र 2022-23 की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की संशोधित समय सारिणी घोषित कर दी गई है। आयुक्त लोक शिक्षण मनीषा सेंतिया के अनुसार उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं की अर्धवार्षिक परीक्षा अब प्रात: काल 9बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। जबकि हाईस्कूल कक्षाओं की परीक्षा दोपहर 1 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक ली जाएंगी।