मंडला, यशभारत । जिले के निवास थाना क्षेत्र के ग्राम घुरनेर में एक अधेड़ महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतिका की पहचान तुलसा बाई के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही निवास थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है। फिलहाल, पुलिस हत्या और अन्य संभावित कारणों की दिशा में जांच कर रही है।
Back to top button