82 साल के दादा बने ‘शक्तिमान’, जंगल में तेंदुए ने गर्दन पर किया हमला तो कान पकड़कर डंडे से पीट दिया
पांच मिनट में भाग खड़ा हुआ तेंदुआ

82 साल के दादा बने ‘शक्तिमान’, जंगल में तेंदुए ने गर्दन पर किया हमला तो कान पकड़कर डंडे से पीट दिया
भैंस ढूंढने गए थे जंगल
दरअसल, यह पूरा मामला पन्ना जिले के पवई वन परिक्षेत्र के नारदपुर गांव की है। 82 वर्षीय अर्जुन सिंह अपनी भैंस को ढूंढने जंगल गए थे। जंगल में भैंस ढूंढ रहे थे, तभी पहले से घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुआ उनकी गर्दन पर झपटा मार रहा था लेकिन वह डरे नहीं। उन्होंने डंटकर तेंदुए का मुकाबला किया।
बुजुर्ग अर्जुन सिंह ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से मुकाबला दिया। इस उम्र में उन्होंने शक्तिमान जैसी फुर्ति दिखाई। उन्होंने तुरंत तेंदुए का कान पकड़ लिया। साथ ही इसे मरोड़ दिया। इसके बाद दूसरे हाथ में मौजूद डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
पांच मिनट में भाग खड़ा हुआ तेंदुआ
दोनों के बीच करीब पांच मिनट तक संघर्ष चला है। बुजुर्ग के हौसले को देखते हुए तेंदुए ने हार मान ली। इसके बाद वह वहां जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। हालांकि तेंदुए के साथ भिड़ंत में बुजुर्ग अर्जुन सिंह घायल हो गए हैं।
सावधानी बरतने की है जरूरत
- जंगल में जाने के दौरान सावधान रहने की जरूरत है
- जंगली जानवरों के हमले में लोगों की चली जाती हैं जानें
- गांवों के करीब भी रहता है जानवरों का मूवमेंट
इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया
अर्जुन सिंह का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां से उनकी स्थिति को देखते हुए पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज चल रहा है। उस इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से वन विभाग की टीम उस इलाके में सक्रिय हो गई है।
गौरतलब है कि वन विभाग ने कहा है कि बुजुर्ग की हर संभव मदद की जाएगी। इलाके में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जंगल होने की वजह से पवई क्षेत्र में जंगली जानवरों की उपस्थिति रहती है।






