भोपाल
6 हजार लोगों ने दौड़ लगाकर दिया नशामुक्ति का संदेश

6 हजार लोगों ने दौड़ लगाकर दिया नशामुक्ति का संदेश
भोपाल, यश भारत । नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की ओर से रविवार को रन फार लाइफ –नशे से दूरी है जरूरी 2.0 मैराथन का आयोजन किया गया। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन में करीब 6 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। मैराथन में पुलिस अधिकारियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं, एनजीओ, नगर रक्षा समिति के सदस्य, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। आयोजन में 2 किमी वॉकथॉन, 5 किमी रन और 10 किमी मैराथन की श्रेणियां रखी गई थीं। प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।







