देश

51 हजार की राशि रेल थाना प्रभारी को सौंपी अंशु मिश्रा ने, अर्चना तिवारी की सूचना देने पर की थी ईनाम की घोषणा, रेल पुलिस बनी ईनाम की हकदार

कटनी, यशभारत। पुलिस के साथ अर्चना तिवारी की भोपाल वापसी के बाद उनके मुंहबोले भाई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने 51 हजार रुपए की नगद राशि आज दोपहर कटनी रेल थाना प्रभारी एलपी कश्यप को सौंपी। यह राशि कटनी रेल पुलिस द्वारा रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर को भेज दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि 7 अगस्त को अर्चना तिवारी के नर्मदा एक्सप्रेस से इटारसी में गायब होने के बाद जब उसका दो दिन तक कोई पता नहीं चला तो अंशु मिश्रा ने अर्चना के संबंध में कोई भी जानकारी देने वाले की 51 हजार रूपये की राशि का इनाम देने की घोषणा की थी। आज जब अर्चना को भोपाल रेल पुलिस नेपाल के पास लखीमपुर से सकुशल भोपाल ले आई तो कटनी में अंशु मिश्रा ने रेल थाने पहुंचकर 51 हजार की राशि सौंप दी । इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रेल पुलिस सहित पूरी मध्यप्रदेश पुलिस की मेहनत की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Screenshot 20250820 153512 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button