देश

50 हजार के गांजे के साथ यूपी की महिला तस्कर कटनी पुलिस की पकड़ में, गिरजाघाट पर ग्राहक का कर रही थी इंतजार

कटनी, यशभारत। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक महिला तस्कर को करीब 50 हजार रुपये मूल्य के अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर महिला गिरजाघाट के पास नीले बैग में गांजा छिपाकर ग्राहक की तलाश में खड़ी थी। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि तस्कर अब पुलिस से बचने के लिए महिलाओं का सहारा ले रहे हैं। रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय को सटीक सूचना मिली कि गिरजाघाट के पास एक अधेड़ उम्र की महिला संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर खड़ी है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह की टीम को मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस को देख भागने लगी महिला

गिरजाघाट पर जब पुलिस की गाड़ी पहुंची, तो नीले रंग का बैग लिए खड़ी महिला घबरा गई और तेज कदमों से भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका और तलाशी ली। बैग की चैन खोलने पर उसके अंदर बड़ी पॉलिथीन में 3.756 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़ी गई महिला की पहचान किरन देवी बर्मन (46 वर्ष) निवासी ग्राम पछौहा, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने बताया:
“वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हम नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह खेप बांदा से लाई थी या स्थानीय स्तर पर किसी को सप्लाई करने वाली थी।”IMG 20260420 WA0807

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button