24 घंटे में 4 आत्महत्याएं, दो महिलाएं और दो युवक ने की खुदकुशी
कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर, यश भारत – शहर में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस चारों मामलों में मर्ग कायम कर कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल, आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की
परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं।
रांझी – महिला ने खाया जहर
रांझी थाना क्षेत्र की नई बस्ती, झंडा चौक सुभाषनगर निवासी 33 वर्षीय वंदना विश्वकर्मा ने अपने घर में जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। देवर प्रकाश विश्वकर्मा ने उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
भेड़ाघाट – युवक ने लगाई फांसी
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सिहोदा निवासी 52 वर्षीय गोविंद पटेल ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा दीपक पटेल (शराब का आदी) सुबह करीब 6-30 बजे नशे की हालत में कमरे में गया और बिजली के तार से फंदा लगाकर पंखे से लटक गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
तिलहरी – 23 वर्षीय युवक की आत्महत्या
तिलहरी में आशीष ठाकुर (23) ने अपने कमरे में सीलिंग फैन के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजन ने जब दरवाजा नहीं खोला तो तोड़कर अंदर देखा, तब घटना का खुलासा हुआ।
अधारताल – पत्नी की फांसी से मौत
अधारताल थाना क्षेत्र के ग्राम हथना निवासी रमन कोल ने पुलिस को बताया कि उसने 2 वर्ष पूर्व ग्राम खमरिया चौकी गौर बरेला निवासी रागिनी कोल से प्रेम विवाह किया था। रविवार दोपहर वह दोस्त के पास ग्वारीघाट गया था।








