भोपाल इज्तिमा में 35 हजार वालेंटियर्स संभालेंगे कमान10 लाख मेहमानों के लिए 350 एकड़ में बनेगी पार्किंग, यातायात और भीड़ प्रबंधन की रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल इज्तिमा में 35 हजार वालेंटियर्स संभालेंगे कमान
10 लाख मेहमानों के लिए 350 एकड़ में बनेगी पार्किंग, यातायात और भीड़ प्रबंधन की रहेगी बड़ी जिम्मेदारी
भोपाल,यश भारत। ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां तेजी से अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। इस बार आयोजन में 10 लाख से अधिक मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की व्यवस्था संभालने के लिए 35 हजार वालेंटियर्स की तैनाती की जाएगी। आयोजन में 15 हजार वालेंटियर्स यातायात व्यवस्था संभालेंगे, जबकि 20 हजार वालेंटियर्स भीड़ प्रबंधन पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वालेंटियर्स को यातायात पुलिस की ओर से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मेहमानों के वाहनों की पार्किंग के लिए करीब 350 एकड़ क्षेत्र में इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजकों का लक्ष्य है कि इज्तिमा में आने वाले लोगों को आवागमन वाहन पार्किंग और आयोजन स्थल तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।







