जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

3 साल की बच्ची की तंत्र-मंत्र में हत्या:जानवर को खिलाया, पूरे शरीर को नोंचा गया

मेरठ में 3 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या में नया खुलासा हुआ है। श्मशान में खून से लथपथ मिली बच्ची के साथ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने गहरे जख्म को धारदार हथियार के नहीं बताए हैं। डॉक्टरों का मानना कि कि शरीर को नोंचा गया है। ऐसे में तंत्र-मंत्र में किसी जानवर को खिलाकर बच्ची की हत्या कराने की बात सामने आ रही है।
पूरे शरीर को नोंचा गया, कपड़े के चीथड़े हुए
कान के नीचे, एड़ी-हाथ, सीने और प्राइवेट पार्ट पर गहरे घाव थे। सिर की खाल भी गायब थी, जांघ भी नोंची थी। प्राइवेट पार्ट भी खून से लथपथ था। कपड़े के चीथड़े हुए थे। भावनपुर थाने के दतावली में मामा की बारात में आई बच्ची भाविका सोमवार रात करीब 12 बजे गायब हुई। घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर जंगल शुरू हो जाता है। तीन घंटे बाद करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में चढ़ाई वाले रास्ते के पास बच्ची की डेड बॉडी मिली।

पिता ने अपनी शर्ट में बच्ची को लपेटा तो सब रो पड़े
बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे, पिता ने जैसे देखा…बेसुध हो गया। बच्ची की लाज बचाने के लिए उसने अपनी शर्ट उतारी और उसे लपेट लिया। 3 साल की मासूम बच्ची की इतनी निर्मम हत्या और पिता के लिपटा कर रोने का यह दृश्य देखकर वहां मौजूद गांव वाले भी रो पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button