भोपालमध्य प्रदेश

21 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पुलिस स्मृति दिवस’, फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल कल

21 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पुलिस स्मृति दिवस’, फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल कल

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा हर वर्ष की भांति इस साल भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समर्पित है।

राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक स्थल पर 21 अक्टूबर को प्रातः 9:50 बजे पुलिस परेड का आयोजन किया जाएगा।

फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल:

पुलिस स्मृति दिवस परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल उससे दो दिन पूर्व, यानी 19 अक्टूबर को प्रातः 9:50 बजे लाल परेड मैदान पर होगी। मध्यप्रदेश में इस वर्ष कर्तव्य पालन के दौरान 11 पुलिस जवान शहीद हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button