भोपालमध्य प्रदेश

शाहपुरा इलाके में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी

शाहपुरा इलाके में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुरा क्षेत्र निवासी निकिता दिवारे पिता नीलेश दिवारे उम्र 16 साल ने बुधवार रात अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। परिजनों के घर लौटने पर जब उन्होंने निकिता को फंदे पर लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button