जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

रेल पटरी  और नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : 2 शव मिलने के बाद मच गया हड़कंप, पुलिस जांच जारी

नरसिंहपुर यशभारत।  एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेल पटरी पर मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटपिंडरई के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेल पटरी पर मिला। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जानकारी के अनुसार अभी मृत व्यक्ति की शिनाख्त नही हो पायी है। शिनाख्त होने के उपरांत शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।

नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

स्टेशनगंज थाना अंतर्गत झगराई हार के पास सींगरी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्टेशनगंज पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर शव नदी के पानी से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। अज्ञात व्यक्ति कौन है और किस प्रकार नदी में गिरा और इसकी मौत कैसे हुई पुलिस द्वारा इसकी पतासाजी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel