भोपालमध्य प्रदेश

15 दिन में सुधार नहीं तो ब्लैक लिस्ट होंगे संविदाकार अमृत 2.0 परियोजनाओं की समीक्षा में आयुक्त भोंडवे सख्त, मध्यप्रदेश देश में सातवें स्थान पर पहुंचा

Contractors to be blacklisted if no improvement within 15 days Commissioner Bhondve takes a tough stance during the review of AMRUT 2.0 projects; Madhya Pradesh ranks seventh in the country.

15 दिन में सुधार नहीं तो ब्लैक लिस्ट होंगे संविदाकार

अमृत 2.0 परियोजनाओं की समीक्षा में आयुक्त भोंडवे सख्त, मध्यप्रदेश देश में सातवें स्थान पर पहुंचा

भोपाल, यश भारत। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने अमृत 2.0 अंतर्गत संचालित जलप्रदाय परियोजनाओं में लापरवाही बरतने वाले संविदाकारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि रेड लिस्ट में शामिल संविदाकार यदि आगामी 15 दिनों में कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाते हैं तो उनकी परफॉर्मेंस गारंटी की कटौती की जाएगी और उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। साथ ही रेड लिस्ट वाली सभी परियोजनाओं के संविदाकारों पर एल.डी. लिक्विडेटेड डैमेज भी अधिरोपित किया जाएगा। अमृत 2.0 योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में आयुक्त भोंडवे ने अधिकारियों और संविदाकारों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025 26 के लिए उपलब्ध कराई गई राशि का शत प्रतिशत उपयोग मार्च 2026 तक सुनिश्चित कर लिया गया है। बेहतर वित्तीय और प्रशासनिक प्रबंधन के परिणामस्वरूप अमृत योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने देशभर में सातवां स्थान हासिल किया है। समीक्षा के दौरान कम प्रगति वाली 122 परियोजनाओं की कार्यगुणवत्ता समयबद्ध क्रियान्वयन और लंबित बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं की सतत निगरानी की जाए ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कर नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक संभागीय अधीक्षण यंत्री संभागीय कार्यपालन यंत्री टीएल पीडीएमसी तथा आर.ई. के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं अन्य नगरीय निकायों के अधिकारी एवं संविदाकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button