जबलपुरमध्य प्रदेश

हैवान बना पति : पत्नी ने पी लिया पॉयजन, कहा- मैं जीना नहीं चाहती, पति घसीट-घसीट कर मारता … देखे.. वीडियो.. है….

 

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल थाना अंतर्गत पति की प्रताडऩा से तंग आकर पत्नी ने पॉयजन पी लिया। अस्पताल में भर्ती पीडि़ता ने कहा कि वह अब जीना नहीं चाहती, पति आए दिन घसीट-घसीट कर मारता है और घर के बाहर कर देता है। इतना ही नहीं सास उसके पति को भड़काती है और आरोप लगाती है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर,, जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि मनीषा अहिरवार ने बताया कि उसकी सास के भड़काने पर उसका पति उसके साथ जमकर मारपीट करता है। शादी के बाद से ही पति शराब पीता था लेकिन उसे लगा कि शायद बाद में पति सुधर जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पति पटक-पटक कर बुरी तरह पीटता है और घर से निकाल देता है। रोज रोज की प्रताडऩा से वह तंग आ चुकी है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button