मध्य प्रदेशराज्य

हिल स्टेशन पचमढ़ी : स्वच्छता बनी समस्या, पिंक टॉयलेट’ का उपयोग कम कर रहे पर्यटक

पचमढ़ीl हिल स्टेशन पचमढ़ी में इन दोनों गंदगी की एक नई समस्या पनप रही है l स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से स्थापित ‘पिंक टॉयलेट’ का उपयोग पर्यटक कम कर रहे हैं। 10 रुपए के शुल्क को अधिक मानते हुए लोग खुले में शौच कर रहे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है।

पर्यटन विभाग ने ये पिंक टॉयलेट स्थापित किए हैं। पचमढ़ी के पांडव गुफा और जटाशंकर जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर ये शौचालय मौजूद हैं। पुरानी बसों को परिवर्तित कर इन्हें शौचालय का रूप दिया गया है। इनका संचालन महिला कर्मचारियों को सौंपा गया है।

मुख्य रूप से महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाए गए इन शौचालयों में पुरुषों के लिए भी व्यवस्था है। इनमें सैनिटरी नैपकिन डिस्पेंसर और उनके सुरक्षित निपटान की सुविधा भी उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button