मध्य प्रदेशराज्य

हर कांग्रेस कार्यकर्त्ता को आम लोगो के बीच जाना होगा -भूपेंद्र मुहासा 

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा संगठनात्मक प्रवास पर बुधवार को पहली बार बीना पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार बीना पहुंचे भूपेंद्र मुहासा के साथ जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी पूर्व विधायक घनश्याम सिंह मौजूद थे।

  बीना की धरा पर भूपेंद्र मुहासा का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया एवं भूपेंद्र सिंह मुहासा जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद के नारो के साथ उनकी अगवानी की गई एवं फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

     ग्राम बरधा में जीपी पटेल एवं उनकी टीम, दुरूआ ग्राम में ममता अहिरवार और उनकी टीम, एडवोकेट कृष्णा कैथोरिया, उमा महेंद्र नवैया, देवेंद्र कुशवाहा, कुलबाई प्रेम राय, हिम्मत सिंह, लक्ष्मण चढार, चिंतामन पटेल मुकेश खटीक, विनोद पोरिया, अशोक सिंह ठाकुर अमित सिंह ठाकुर राजेंद्र सिंह ठाकुर इंदर सिंह ठाकुर, सुरेश राय राजा राय, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा ठाकुर, अनुपमा ठाकुर, शिवानी ठाकुर, युवक कांग्रेस आशीष चौवे, प्रशांत राय, अजय प्रताप सिंह, सनी ठाकुर, प्रशांत शास्त्री, श्याम व्यास, अर्पित यादव, देवदत्त तिवारी, रोहित जैन, परितोष तिवारी, कल्याण प्रजापति, हेमू जैन, अतीक खान, विवेक पोरिया, प्रिंस विश्वकर्मा, प्रकाश बजाज, आयुष जैन, मोतीलाल अहिरवार, मनोज कैथोरिया, चांद खान, ओमप्रकाश पासु, इन्होंने जगह-जगह लगे स्वागत गेट लगाकर उनका स्वागत किया गया।

     बीना नगर पहुंचने पर सर्वप्रथम अंबेडकर तिराहा पर कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न भीमराव अंबेडकर, एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

       कांग्रेस का कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित 

       तत्पश्चात ब्लॉक, शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सिंधी धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई । 

       इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रभारी घनश्याम सिंह नें कहा कि एस आई आर लोगो सें मतदान छीनने का का काम कर रहीं है। संगठन सृजन का काम अभी भी निरंतर चल रहा है।ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष भी इसी प्रक्रिया सें बनेगे।

     पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर नें अपने सम्बोधन में कहा कि यह संघर्ष का समय है कार्यकर्त्ता मुस्तेदी सें वोट की रक्षा करें।

    कार्यकर्त्ता सम्मेलन कों ब्लॉक अध्यक्ष इंदर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, संगठन मंत्री पी पी नायक, नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय, किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर, उमा नवईया, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, राहुल चौबे नें भी सम्बोधित किया।

       जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे देश के महबूब नेता आदरणीय राहुल गांधी ने यह सिद्ध कर दिया कि मोदी सरकार वोट चोरी करके इन्होंने सरकार बनाई।

     जिलाध्यक्ष मुहासा नें कहा कि कांग्रेस कों कभी झुकने नहीँ दूंगा, संगठन सृजन नीचे स्तर तक चलेगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा सें ताकतवर है, अब नीचे स्तर के पदाधिकारी भी सीधे दिल्ली सें जुड़ेगा। हम छोटी बैठकों में लोगो सें सीधे भावनात्मक रूप सें जुड़ सकते है.

    उन्होंने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्त्ता को लोगो के बीच जाना होगा। हर विधानसभा में पचीस हजार घर पहुंचना होगा।

   भाजपा नें वोट चोरी तो की ही थी, इस बिहार चुनाव में वोट डकैती कर रहीं है।हरेक बीएलए का नैतिक दायित्व है कि उनपर कांग्रेस के वोट बचाने की जिम्मेदारी है। साथ ही कांग्रेस जनों का भी दायित्व है वे भी बीएलए का भी ध्यान रखे।

     इस दौरान जगदीश पाराशर, राजाराम अहिरवार, निर्भय सिंह ठाकुर, तुलाराम अहिरवार खुशी लाल अहिरवार रामकिशन अहिरवार ममता अहिरवार सहित बीना के समस्त कांग्रेसजन मौजूद थे।

      मंच संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश पासु नें किया।

       कार्यक्रम के पश्चात जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश कैथोरिया के निवास पर पहुंचकर स्वस्थ की जानकारी ली। तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व सुभाषचंद्र सिंघई, राम कुमार बबेले, नंदकिशोर पाराशर, सुरेश तिवारी नाही बाले के निवास पर शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि देने पहुंचे। एक्सीडेंट से घायल कांग्रेस की महिला नेत्री विमला अहिरवार के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button