देश

हमसफर एक्सप्रेस में अज्ञात बदमाशों का कहर, उमरिया आ रहा परिवार हुआ लूटपाट का शिकार

कटनी, यशभारत। रेल पुलिस की निष्क्रियता के चलते एक बार फिर टे्रनों में लूटपाट की वारदातों में इजाफा होने लगा है। जिससे यात्रियों में दहशत व्याप्त है। कटनी जंक्शन के आउटर में गायत्री नगर पुलिया के पास कुछ दिन पहले प्रयागराज-अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ लूटपाट के लिए चढ़े बदमाशों द्वारा रेल पुलिस पर किए हमला किए जाने की वारदात के बाद अब हमसफर एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ लूट किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बलसाड़ के आसपास घटित हुई है। घटना में बलसाड़ से कटनी की यात्रा कर रहा एक परिवार भी लूटपाट का शिकार हुआ है। बताया जाता है कि यह परिवार गमी में शामिल होने के लिए जा रहा था। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में रेल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अखड़ार निवासी राजेश कुमार कुम्हार, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, मनोज, अनिल, शील कुमारी परिवार के साथ बलसाड़ में ईंट भट्टे में मजदूरी का काम करते हैं। रविवार को 8.40 बजे बलसाड़ एक्सप्रेस में सवार होकर कटनी आ रहे थे। यात्रियों ने जीआरपी को बताया कि जैसे ही ट्रेन 5 से 7 किलोमीटर आगे बढ़ी तो बिल्लीमोटा के आसपास अज्ञात बदमाश टे्रन पर चढ़े और धमकी देकर छीना-झपटी करने लगे। बताया जाता है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूरा परिवार गांव जाने के लिए कटनी आ रहा था। सेठ से नकद रुपए लेकर आ रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने लूट लिए। इस वारदात के समय ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। पीडि़तों की शिकायत पर जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर तो पता चला कि क्यूआरटी क्विक रिस्पांस टीम में शिकायत दर्ज कराई गई है। यात्रियों ने जीआरपी को शिकायत में बताया कि उनके 1 लाख रुपए से अधिक लूट लिए गए हैं। राजेश कुम्हार के 10 हजार, राजेंद्र कुमार के 35 हजार, सुनील कुम्हार के 10 हजार, अशोक कुम्हार के 10 हजार, मनोज कुम्हार के 15 हजार व अनिल कुम्हार के 15 हजार रुपए लूट लिए गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस में लूट शिकायत मिली है। लूट बलसाड़ के आसपास हुई है। जब इस संबंध में जानकारी ली गई पता चला कि क्यूआरटी में शिकायत करने पर बलसाड़ में एफआइआर दर्ज हो गई है। जांच जारी है। बदमाशों को चिन्हित कर तलाश की जा रही है।Screenshot 20250122 130616 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button