जबलपुरमध्य प्रदेश

हंसती-खेलती जिदंगी हो गई तबाह : दहेज के जहरीले दंश ने नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट!

जबलपुर, यशभारत। रांझी के इंद्रानगर में दहेज प्र्रताडऩा के चलते हंसती-खेलती जिंदगी तबाह हो गयी। नवविवाहिता का विवाह 2012 में हुआ था। लेकिन दहेज की डिमांड के चलते पीडि़ता से शराब पीकर आरोपी पति जमकर मारपीट करता था और इसमें उसका साथ परिजन भी देते थे। लेकिन मजबूर पीडि़ता यह सब सहती रही और जब प्रताडऩा बढ़ती गई तो जहर पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी पति और सास-ससुर पर मामला दर्ज कर, पति को अभिरक्षा में लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक एमपी प्रजापति ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून 2022 की रात शासकीय अस्पताल रांझी से सूचना मिली थी कि श्रीमती नंदनी दुबे 28 वर्ष निवासी इंद्रानगर रांझी को जहरीली वस्तु का सेवन करने से इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया।

पति को अभिरक्षा में लिया

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण सीन ऑफ क्राईम यूनिट जबलपुर द्वारा किया गया । घटनास्थल से कीटनाशक दवाई की डिब्बी जब्त की गयी, मृतिका श्रीमती नंदनी दुबे के मायके पक्ष एव अन्य लोगों के कथन लेख किये गये। मर्ग जांच पर पाया गया कि नंदनी दुबे का विवाह राजेश दुबे उर्फ राजा निवासी इंद्रानगर रांझी के साथ 2012 को हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था। विवाह के लगभग 2 वर्ष के बाद पति राजेश दुबे शराब पीकर मारपीट करता था काम धंधा नहीं करता था, सास बिमला दुबे एवं ससुर राजेन्द्र दुबे पति राजेश का साथ देते थे, नंदनी जब मायके आती थी तो परिजनों को ससुराल में दी जाने वाले प्रताडऩा के बारे में बताती थी। पति , सास, ससुर द्वारा लगातार शारीरिक एवं मनासिक रूप से प्रताडि़त करने से परेशान होकर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया गया। जिससे श्रीमति नंदनी दुबे की मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को अभिरक्षा में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button