देश

स्वतंत्रता दिवस पर कटनी में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण, प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह बालाघाट में फहराएंगे ध्वज

कटनी, यशभारत। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कटनी में कलेक्टर दिलीप यादव ध्वजारोहण करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह बालाघाट में ध्वज फहराएंगे। कलेक्टर श्री यादव स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। तदुपरांत प्रातः 9.25 बजे से 9.50 बजे तक मुख्यमंत्री जी के संदेश के वाचन का सीधा प्रसारण होगा। इसके लिए झिंझरी पुलिस मैदान में दर्शकों की सहज दृष्टव्यता के नज़रिए से कई स्थानों पर एल ई डी टीवी लगाये जायेंगे। ताकि यहां पहुंचने वालों को मुख्यमंत्री जी के संदेश को सुनने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यहां मार्च पास्ट और देशभक्ति से परिपूर्ण विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। साथ ही कलेक्टर श्री यादव इस दिन शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल में, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला शहडोल में और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। देखिए लिस्ट कौन कहां फहराएगा ध्वज।

Screenshot 20250811 183638 WhatsApp2 Screenshot 20250811 183644 WhatsApp2images 32

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button