कटनी

स्लीमनाबाद गोलीकांड के फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, परड़भटा में रूपयों के लेनदेन को लेकर हुई थी वारदात

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम पडऱभटा में कुछ दिन पहले रूपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद और फायरिंग मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले की विवेचना के दौरान शेष तीन फरार आरोपियों को भी ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विवेक पिता रामकिशोर हल्दकार उम्र 20 साल, प्रवीण उर्फ भोलू पिता मनीष बर्मन उम्र 28 साल निवासी ग्राम शाहपुरा चौकी निवार एवं शुभम पिता ज्ञानी लाल कोरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिछुआ शामिल है। आरोपी विवेक हल्दकार से घटना में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस मोपेड जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया। विदित हो कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पडऱभटा में 4 जुलाई की रात विवाद हो गया था। इसमें दुर्गा कोल के यहां विवेक हल्दकार ग्राम बिछुआ अपने चार साथियों के साथ मोटरसाइकिल और स्कूटी पर पहुंचा। पैसे के लेन देन को लेकर विवाद बढ़ा। गाली गलौज हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान विवेक के एक साथी ने पिस्टल निकालकर दुर्गा कोल पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी। दुर्गा कोल ने हाथ झटककर गोली को ऊपर की ओर मोड़ दिया, जिससे गोली निकल गई थी। इसमें दुर्गा बच गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button