कटनी

स्कूटी से गांव-गांव शराब की तस्करी, रीठी पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर, 300 पाव अवैध शराब, स्कूटी व मोबाइल जब्त

कटनी, यशभारत। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रीठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 300 पाव देशी शराब, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक सिल्वर रंग की स्कूटी से धनिया मोड़ की ओर अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दिनेश चौहान एवं पुलिस टीम ने रीठी-धनिया रोड पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध स्कूटी दिखाई दी। पुलिस को देखकर दोनों युवक वाहन छोडक़र खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर समीर गौतम 19 वर्ष निवासी ग्राम पहरूआ को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बलराम पाल निवासी इंडिया होटल के पास मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान स्कूटी से 300 पाव देशी शराब एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button