
कल्याण की आधारवाड़ी जेल में लगी आग, 2 कैदी झुलसे
कल्याण, यश भारत । कल्याण स्थित आधारवाड़ी कारागृह के किचन में मंगलवार दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर अचानक आग भड़क उठी। इस हादसे में 2 कैदी झुलस गए हैं।घायलों को इलाज के लिए उल्हासनगर के मध्यवर्ती शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कैदियों के नाम आसीफ सैंदू और अफजल काजी बताए जा रहे हैं।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये दोनों कैदी जेल के किचन में अन्य कैदियों के लिए खाना बना रहे थे। इसी दौरान एक कैदी के कपड़े का हिस्सा गैस सिलेंडर के कॉक में फंस गया, जिससे गैस की फ्लेम अचानक बढ़ गई। इसके कारण हुए विस्फोट में 2 कैदी झुलस गए।







