मध्य प्रदेशराज्य
तालाब में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत: क्षेत्र में हड़कंप

सतना यश भारत। उचेहरा तहशील के धनेह (रामकुंडली)। स्कूल से छुट्टी के बाद साथियों के साथ तालाब में नहाने गए कक्षा चौथी के छात्र विनय कुशवाहा (9 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई।
सूचना मिलते ही सरपंच श्रीमती इंद्रकली कुशवाहा, पूर्व जनपद सदस्य महेंद्र सिंह, रोजगार सहायक मंजू मिश्रा सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। डायल-112 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।







