जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

होंडा के विट्ठलपुर प्लांट पहुंचे डीआरएम वेद प्रकाश, रेल से दोपहिया वाहनों के परिवहन पर बनी सहमति

अहमदाबाद,यशभारत

अहमदाबाद,यशभारत। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वेद प्रकाश ने सोमवार को गुजरात के विट्ठलपुर स्थित होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के प्लांट का दौरा किया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और होंडा प्रबंधन के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्लांट से तैयार होने वाले स्कूटर एवं अन्य दोपहिया वाहनों का रेल मार्ग से परिवहन शुरू करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में बताया गया कि विट्ठलपुर स्थित होंडा प्लांट में प्रतिदिन 7,500 से अधिक स्कूटरों का उत्पादन होता है। वर्तमान में इन वाहनों को ट्रकों के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में भेजा जाता है। अब रेलवे के जरिए इनके परिवहन की दिशा में दोनों पक्षों ने सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।

1784036875 WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.55.33

चर्चा के दौरान लोडिंग-अनलोडिंग सुविधाओं, रेक की उपलब्धता, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन, परिचालन व्यवस्था तथा समन्वय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मंथन किया गया। रेल मार्ग से परिवहन शुरू होने पर सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होगी, माल ढुलाई की लागत में कमी आएगी, समयबद्ध एवं सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।डीआरएम वेद प्रकाश ने कहा कि भारतीय रेलवे उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय माल परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल रेलवे और ऑटोमोबाइल उद्योग के बीच सहयोग को नई दिशा देगी तथा रेल आधारित लॉजिस्टिक्स को मजबूत बनाएगी।

प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने के बाद अहमदाबाद मंडल के माल परिवहन (फ्रेट) राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही, यह पहल भारतीय रेलवे के ग्रीन लॉजिस्टिक्स और मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करेगी। अहमदाबाद मंडल क्षेत्र के उद्योगों को रेल नेटवर्क से जोड़ने तथा सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल माल ढुलाई व्यवस्था विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button