सागर जिले की 4 निकायों में राज्य सरकार ने की एल्डरमैन की नियुक्तियां

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ काफी प्रतीक्षा और मंथन के बाद आखिरकार राज्य सरकार ने जिले की 4 नगरीय निकायों में एल्डरमैन के नामों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा में प्रदेश के 123 नगर परिषदों में मनोनीत पार्षद नियुक्त किए गए हैं।
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य की कुल 123 नगर परिषदों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) की नियुक्तियां की गई हैं।
इन नियुक्तियों का आदेश मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19 (1) (ग) के तहत जारी किया गया है. नवनियुक्त पार्षदों का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रत्येक नगर परिषद में अधिकतम 4 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।
सागर जिले की जिन नगर परिषदों में एल्डरमैन की नियुक्तियां की गई है वह इस प्रकार है- नगर परिषद कर्रापुर: प्रभु सिंह, कमलेशरानी राय, श्रीपाल जैन, विक्रम सिंह। नगर परिषद बिलहरा: मनीष गर्ग, राजू पटेल, पुष्पेन्द्र ठाकुर, हीरालाल अहिरवार पेंटर। नगर परिषद सुरखी: अरुण गौतम, गोपाल पटैल, अभय जैन, विजय सिंह लोधी। नगर परिषद राहतगढ़: अर्पित जैन चौधरी, सोनू सोती, पूरनदास कबीरपंथी, अनुराग चौरसिया के नाम शामिल किए गए हैं।






