दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के नेतृत्व में चौकी बांदकपुर पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह जागरूकता कार्यक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल बांदकपुर में आयोजित हुआ, जिसमें थाना प्रभारी हिंडोरिया धर्मेन्द्र गुर्जर, चौकी प्रभारी बांदकपुर सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा एवं पुलिस स्टाफ ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अंशुमन नेमा सहित शिक्षकगण — जयशंकर राय, आर.एम. गुप्ता, कमलेश व्यास, पंकज सेन,भगवानदास विश्वकर्मा, श्रीमती नीलम तिवारी, गजेन्द्र ठाकुर,टेकसिंह यादव, एस.एस. ठाकुर, श्रीमती लोकेश्वरी पाठक, श्रीमती ऋतु सेन, सत्य बाजपेयी, श्रीमती कमलावती धुर्वे एवं श्रीमती कंचन अहिरवार उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को दिए महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा सुझाव:
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को निम्न विषयों पर जागरूक किया— ✅ ऑनलाइन ठगी एवं ओटीपी फ्रॉड से बचाव ✅ फेक प्रोफाइल एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी ✅ अंजान लिंक, संदिग्ध ऑफर या वेबसाइट पर क्लिक न करें ✅ अपनी फोटो, लोकेशन या निजी जानकारी साझा न करें ✅ ऑनलाइन गेम में अंजान लोगों से बातचीत से बचें ✅ किसी की गलत चैट या धमकी पर जवाब न देकर शिकायत करें ✅ स्क्रीनशॉट लेकर साक्ष्य सुरक्षित रखें ✅ कोई भी वीडियो/फोटो सोच-समझकर ही शेयर करें ✅ साइबर अपराध होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें
अभियान का उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना, उन्हें डिजिटल स्पेस में सुरक्षित रहने की सीख देना तथा साइबर अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।
इस जागरूकता पहल को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सराहनीय समर्थन मिला। यह अभियान समाज में साइबर सतर्कता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।