सर्वर ठप, त्यौहार में डाकघर से पैसे भी निकाल पा रहे लोग, परेशान अभिकर्ताओं ने खातेदारों के साथ किया प्रदर्शन

कटनी, यशभारत। डिजिटलाइजेशन के बड़े बड़े वादे, जमीनी स्तर पर सर्वर खस्ताहाल
ऐसा ही मामला है भारतीय डाक विभाग का, जहां एक ओर भारतीय डाक विभाग के द्वारा बड़े बड़े दावे किए जाते हैं, कहने के लिए रोल आउट 2.0 नामक सॉफ्टवेयर लाया गया है, लेकिन पूरे पूरे दिन डाकघरों में सर्वर नहीं रहता है। एक तरफ ग्राहक अपना स्वयं का पैसा जमा करने और निकालने के लिए परेशान है, वहीं अभिकर्ता ग्राहकों की नगदी लेकर लाइन में लगे हुए हैं, कर्मचारी का कहना है कि सर्वर बंद है, और कोई भी काम नहीं हो पाएगा।।
कटनी जिले के बहुत से डाकघरों सहित प्रदेश भर में यही स्थिति है, डाक विभाग के उच्च अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
इस विषय को लेकर कटनी पुरानी बस्ती उपडाकघर में अभिकर्ताओं ने ग्राहकों के साथ मिलकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान अर्चना सोनी, हीरामणि बरसेया, लक्ष्मी सेठिया मधु गुपता प्रभा बरसेया निर्माला साहू सरोज शेत्रे ज्योति विचपुरिया, पुष्पलता सुहाने, आशीष पटेल,अनिल जैन, राधेश्याम गुप्ता,पवन जैन,निखिल हर्षवर्धन जैन,शासक बाजपेई, सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ, भारत के प्रदेश महासचिव शशांक बाजपेयी के नेतृत्व में अभिकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। वही डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है की नई तकनीकी के बाद से परेशानी बढ़ गई है, सर्वर बजह से कार्य प्रभावित हो रहा है, पहले ऑफलाइन रजिस्ट्री, स्पीट पोस्ट इत्यादि कार्य हो जाता था लेकिन अब सिस्टम ऑनलाइन हो गया है इसलिए कार्य प्रभावित हो रहा है, हमने इसकी सूचना उच्य अधिकारियों को भेजी है। जल्द व्यवस्था ने सुधार के प्रयास किए जा रहे है।








