सर्वर की समस्या से जूझ रहा मुख्य डाकघर, कामकाज हो रहा प्रभावित, हर दिन बढ़ती जा रही नेटवर्किंग की परेशानी
कटनी, यशभारत। जिले में नेटवर्क सर्वर में समस्या एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। सर्वर की समस्या से जिले का हर शासकीय विभाग लंबे समय से जूझ रहा है तो आम जनता भी अब इस व्यवस्था से त्राहिमाम कर रही है। क्योंकि यह व्यवसायए ऑनलाइन सेवाओं और उपयोगकर्ता अनुभव को बाधित कर रहा है, सर्वर डाउनटाइम से लेकर सुरक्षा उल्लंघनों तक से लेकर अन्य कई संभावित समस्याएं उत्तपन्न हो रही है। जिले में डाउन सर्वर की वजह से तमाम योजनाएं प्रभावित बनी रहती है। सर्वर का अचानक बंद हो जाना, सर्वर धीमा होना या काम करना बंद कर देना बड़ी समस्या बन चुकी है। वेबसाइटें लोड होने में अधिक समय लेती हैं या सेवाएं ठीक से काम नहीं करती हैं। यही कारण है शासन द्वारा संचालित तमाम योजनाओं में लंबी भीड़ लाइन लगी रहती है। ऐसा ही कुछ हाल इन दिनों पोस्टऑफिस में बना हुआ हैं। नेटवर्क सही न होने के कारण उपभोक्ता, डाक एजेंट सहित कार्य करने वाले कर्मचारी परेशान हैं। नेटवर्क के साथ डाकघर में स्टाफ की कमी के कारण काम भी काफी प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में उपभोक्ताओं के द्वारा कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार जबाब मिलता है सर्वर डाउन हैण्ण्! तो हम क्या कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पोस्ट ऑफिस में सभी काम ऑनलाइन होते हैं। लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते कोई भी कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। नेटवर्क समस्या के चलते डाकघर में जमा निकासी का कार्य प्रभावित होता है, तो डाकघरों में शुरू की गई अति महत्वाकांक्षी राखी डाक पार्सल एवं स्पीट पोस्ट मुफ्त पिकअप योजना भी प्रभावित हो रही है। सर्वर के चलते की समस्या के चलते कर्मचारियों को 9 बजे रात तक डाकघर में बैठकर काम करना पड़ रहा है। इसके अलावा डाकघर की अन्य योजनाओं पर भी प्रभाव पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को उनका जमा धन समय से नही मिल पा रहा है लोगो का कहना है। पिछले एक महीने से परेशान हो रहे हैं। उपभोक्ता के बीमा के जो पैसे हैं वह हम जमा नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ता राहुल तिवारी ने बताया कि मैं अपने खाते में पैसा जमा कराने के लिए आया था लेकिन सर्वर न होने से वापस घर जाना पड़ रहा है। इसी क्रम में सतीश अग्रवाल ने बताया कि मैं पोस्ट ऑफिस में स्पीड पोस्ट करने के लिए चार दिन से आ रहा हूं। हर बार बोल दिया जाता है कि सर्वर नहीं हैं। वहीं कर्मचारी भी नेटवर्क नहीं आने की बात बोलकर सीट में नही बैठते।
नहीं मिल पा रही जमा राशि
उपभोक्ताओं का कहना है सर्वर की समस्या के चलते उनका जमा धन उन्हें जरूरत के समय से नहीं मिल पा रहा है। यहां से रजिस्टर्ड व स्पीड पोस्ट के लिए पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लग रही है।
लौट जाते हैं एजेंट
उपभोक्ताओं के अलावा डाकघर के एजेंट भी नेटवर्क के कारण परेशान हैं। एजेंट डाकघर में पैसा जमा करने के लिए आते हैं तो पोस्ट ऑफिस खिडक़ी पर नो नेटवर्क का बोर्ड देखकर घर वापस लौट जाते हैं। एजेंटों का कहना है कि हम लोग पिछले एक महीने से परेशान हो रहे हैं। उपभोक्ता के बीमा के जो पैसे हैं वह हम जमा नहीं कर पा रहे हैं।
इनका कहना है
नए प्रोग्राम के चलते कुछ समस्या बनी थी लेकिन अब ऐसा नही है, कही कही समस्या आती है तो सुधार किया जा रहा है।
-गगन मुरोटिया, पोस्ट मास्टर, मुख्य डाकघर