इंदौरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

29 साल की महिला ने कराया ‘IVF’, एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

MP News: डॉक्टर्स के अनुसार महिला का आइवीएफ पद्धिति से इलाज किया जा रहा था। जिसके बाद चार बच्चों का जन्म हुआ...

MP News:एमपी के इंदौर शहर में 29 वर्षीय महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। संयोग नगर धार रोड की रहने वाली महिला शबनम पति शाहिद मंसूरी को क्लाथ मार्केट पारमार्थिक ट्रस्ट के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर प्रसव कराया गया। महिला ने तीन लड़कियां और एक लड़के को जन्म दिया है।

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहत पठान एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता गुप्ता के निर्देशन में प्रसव कराया गया। संस्था के अध्यक्ष गिरधर गोपाल नागर व मंत्री रजनीश चौरडिय़ा ने बताया सभी को चोइथराम अस्पताल रैफर किया गया है।

Table of Contents

IVF से हुआ है इलाज

डॉक्टर्स के अनुसार महिला का आइवीएफ पद्धिति से इलाज किया जा रहा था। जिसके बाद चार बच्चों का जन्म हुआ। इसमें एक नवजात का वजन 700 ग्राम है। अन्य तीन नवजात का वजन 1 किलो ग्राम से लेकर 1 किलो 200 ग्राम तक है।

पहले भी सामने आ चुका ऐसा मामला

इससे पहले एमपी के दमोह में रेवती विश्वकर्मा, पत्नी ललित विश्वकर्मा, ने एक साथ तीन बच्चों दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया था। यह प्रसव जिला अस्पताल दमोह में सामान्य प्रक्रिया से कराया गया। जानकारी सुबह लगभग 4 बजे प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन रेवती को तेजगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button