मध्य प्रदेशराज्य

सरगना सहित चोर गैंग के गुर्गों को पुलिस ने ऐसे दबोचा : भगवान की अष्टधातु की मूर्तियां , चांदी का छत्र आदि बरामद

गोटेगांव – नरसिंहपुर यशभारत। जिला अंतर्गत विगत दो से तीन माह में 3 धार्मिक स्थानों जैन मंदिर, ग्राम रामनिवारी, हनुमान मंदिर, तेन्दूखेडा एवं जैन मंदिर करकबेल पर चोरी की घटनाएं घटित हुई थी जिनकी पतासाजी हेतु पुलिस टीमें सतत कार्य रही थी। तकनीकी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं सूक्ष्म विवेचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों पहचान कर प्रकरण का सफल खुलासा किया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण एवं पुरानी चोरी की घटनाओं के पेटर्न को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रारंभ से ही सभी पहलुओं पर गंभीरता एवं सूक्ष्मता से जांच की गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा घटनास्थल पर उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी जानकारियों का गहन विश्लेषण किया गया।

गौरतलब है कि पूर्व में रामनिवारी एवं तेन्दूखेडा में भी धार्मिक स्थानों पर चोरी की घटनाएं होने पर पुलिस अधीक्षक एवं अति. पुलिस तत्काल मौके का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही इस प्रकरण की विवेचना के दौरान भी पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के पैटर्न का भी गहन विश्लेषण किया गया। घटनाओं के समयए स्थानए वारदात के तरीके एवं आरोपियों की गतिविधियों का तुलनात्मक अध्ययन कर महत्वपूर्ण सुराग एकत्रित किए गए। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों मुखबिर तंत्र एवं संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों का लगातार विश्लेषण किया। इसी दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार निगरानी बदमाश टिक्कू उर्फ टेकसिंह लडिया की संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर उसकी गहन पतारसी की गई। प्राप्त तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में सामने आए साथी आरोपियों के नाम विधिवत पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी दी। उसके द्वारा बताए गए साथियों में ज्ञानी पिता गोरेलाल प्रजापति निवासी ग्राम झामर थाना ठेमी, आशीष शर्मा पिता बिहारीलाल शर्मा निवासी गोहचर थाना गोटेगांव नितिन शर्मा पिता कैलाश शर्मा निवासी मुरलीधर वार्ड गोटेगांव चिन्टू उर्फ मुकेश सोनी गोटेगांव द्वारा गिरफ्तार चोरों से चोरी का सामाना खरीदा जाता था जिसे भी गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने करकबेल जैन मंदिर, ग्राम रामनिवारी धाना गोटेगांव स्थित जैन मंदिर, तेन्दूखेड़ा स्थित जैन मंदिर,वैलहाई गोटेगांव की एक चाय-नाश्ते की दुकान तथा गोटेगांव सतपुड़ा रोड बापपास के समीप मातवर पटेल के निवास पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफतार आरोपियों से गहनता से पूछताछ पर उनके द्वारा चोरी की गई भगवान की 250 वर्ष पुरानी मूर्तियों के छिपाए गए स्थानों पर रात-दिन सघन सर्च आपरेशन चलाया गया जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 250 वर्ष पुरानी भगवान की अस्तधातू की 2 मूर्तिया, चाँदी के करीब 17 छत्र, चाँदी के 2 आसन, चाँदी का एक मुकुट, 4 नग बैट्री, 3 नग इनवेटर, फ्रिज 2 नग, एलईडी टीव्ही 4 नग, 2 डीव्ही आर, पंखे 2 नग, घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साईकिल नगदी 4000 रूपये बरामद किये। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात चोर की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ.् ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, गोटेगांव मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में 3 विशेष टीमें गठित की गई थी। उक्त टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button