जबलपुरमध्य प्रदेश

समदडिय़ा होटल कर्मी के पिता को आरोपियों ने चाकु से गोदा : पीडि़त अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

जबलपुर, यशभारत। घमापुर थाना अंतर्गत वंशकार मोहल्ला निवासी समदडिय़ा होटल कर्मचारी के पिता पर आरोपियों ने चाकू से दनादन वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है। वहीं, आनन फानन में पीडि़त को अस्पताल में भर्ती को मेडिकल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत स्थित है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि सागर वंशकार 21 वर्ष निवासी न्यू कलारी वंशकार मोहल्ला सिद्धबाबा ने बताया कि वह समदडिय़ा होटल रसल चौक में कर्मचारी है। रात में वह काम पर था उसे उसके चाचा वरूण वंशकार ने फ ोन पर बताया कि पापा को किसी ने चाकू मार दिया है, जिन्हें इलाज हेतु विक्टोरिया अस्पताल लेकर आये हैं, वह तुरंत विक्टोरिया अस्पताल पहुंचा जहंा से उसके पापा राकेश वंशकार को मेडिकल रेफर कर दिया गया पापा को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button