जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर रांझी में पत्नी की हत्या कर पति झूला फांसी परः पत्नी पर कैंची से तब तक वार किए जब तक सांसे नहीं थम गई, देखे पूरा वीडियो

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

https://youtu.be/pHauW_THGuY

 

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर रांझी में सिरफिरे पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया। पागलपन में उतारू पति ने पत्नी पर कैंची से तब तक वार किया जब तक उसकी सांसें नहीं थम गई। पत्नी की मौत के बाद वह भी फांसी पर झूल गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहंुचकर मामले को जांच में लेते हुए दोनों शवों को पीएम के लिए भिजवाया।

800

रांझी पुलिस के अनुसार शारदा नगर निवासी विभोर साहू की शादी फरवरी माह में नीतू साहू से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि विभोर साहू और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि विभोर ने गुस्से में आकर पत्नी पर कैंची से कई वार किए। बताया जा रहा है कि विभोर साहू गुस्से में इतना आग बबूला था कि पत्नी को जब तक कैंची मारता रहा तब उसकी जान नहीं चली गई।

802
खून से भर गया पूरा कमरा
घटना के बाद विभोर साहू का पूरा कमरा खून से भर गया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। विभोर साहू ने पत्नी की हत्या के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले को जांच लेते में आत्महत्या और हत्या वजह के लिए जुट गई है।

803

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button