मध्य प्रदेशराज्य
सनसनी : युवक और युवती के होटल से शव बरामद : प्रेम प्रसंग में दे दी जान?… पुलिस जांच जारी

रीवा । रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक होटल के कमरे में युवक और युवती की लाश पाई गई। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग सहित अनेक एंगल से पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार समान थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। पुलिस इसे शुरुआती तौर पर प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है। सच्चाई क्या है अब यह पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।







