सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा : बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा था मौत के घाट

रीवा। जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदुआ में बीते दिनों घटित हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी शैल यादव ने अपनी टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी शैल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम हरदुआ में बीते दिनों रात्रि करीब 10:00 बजे पारिवारिक विवाद के चलते धर्मेंद्र कोल उम्र 26 वर्ष पिता रामनरेश कोल ने अपने सगे छोटे भाई जितेंद्र कोल उम्र 22 वर्ष पर जानलेवा हमला कर दिया।आरोपी धर्मेंद्र ने सब्जी काटने वाले चाकू से जितेंद्र की आंख पर जोरदार वार किया।हमले के बाद युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ ले जाया गया।हालांकि,चोट इतनी गहरी थी कि अस्पताल पहुँचते ही चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।थाना प्रभारी शैल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी शुरू की।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी धर्मेंद्र कोल को घटना के महज 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
इस अंधे कत्ल के त्वरित खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शैल यादव की मुख्य भूमिका रही।उनके साथ पूरी टीम ने सराहनीय कार्य किया, जिसमें मुख्य रूप से शामिल रहे सहायक उपनिरीक्षक सुरेश साकेत
प्रधान आरक्षक सत्यदेव पांडे, भूपेंद्र करोसिया, राकेश वर्मा, अयोध्या प्रजापति आरक्षक विपिन यादव, मनोज निनामा, मयंक गौतम, सुधीर शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, अनिल दाहिया महिला आरक्षक अनामिका द्विवेदी सैनिक रामनाथ पटेल, राजेश सिंह, संतोष मिश्रा गुढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।आरोपी के विरुद्ध हत्या की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करते हुए जल भेज दिया।







