जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
सड़क पर युवक की लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप…. क्षेत्र में अफरा तफरी मौके पर पहुंची पुलिस

सतनाl कोलगवां थाना क्षेत्र के बाबूपुर चौकी अंतर्गत भाटियाकला में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गयाl राहगीरों ने जैसे ही सड़क पर पड़ी हुई लाश देखी तो उनके रोंगटे खड़े हो गए l मौके पर पहुंची बाबूपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैl
जानकारी के अनुसार सड़क पर लाश मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है मृतक के पास ही सफेद कलर के उतरी हुई टी शर्ट एवं नीले कलर का उतरा हुआ जींस पैंट और सफेद चप्पल रखी हुई है मृतक की पहचान हेतु प्रयास किए जा रहे हैंl







