कटनी

सडक़ सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, माधवनगर गेट पर वाहनों पर चालानी कार्रवाई

कटनी, यशभारत। शहर की क्षतिग्रस्त सडक़ों के बीच लगातार सामने आ रहे सडक़ हादसों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। माधवनगर गेट के पास बिना नंबर प्लेट चल रहे दोपहिया वाहनों, तीन सवारी, बिना लाइसेंस वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच की गई। जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल पर भी विशेष निगरानी रखी गई। रेड लाइट के दौरान जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़े करने वाले चालकों को समझाइश देकर सिग्नल एवं जेब्रा क्रॉसिंग के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। कार्रवाई के दौरान रेड लाइट जंप करने वाले चार पहिया एवं दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। अभियान में करीब 40 से 45 वाहनों पर चालानी कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई। कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, आरआई अंजू लकड़ा, एसआई शशिभूषण दुबे, एएसआई अशोक सिंह, आरक्षक आनंद मोहन सिंह, आरक्षक हिमांशु दुबे, आरक्षक मंजय कुमार यादव, आरक्षक अभिनव शुक्ला, आरक्षक राजकुमार अहिरवार एवं आरक्षक दीपक सिंह सहित ट्रैफिक पुलिस बल शामिल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button