देश

सगाई समारोह में जा रहा तूफान वाहन पलटा, महिलाएं-बच्चों सहित 6 घायल

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरा एक तूफान वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 6 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, तूफान वाहन (एमपी 35 बीए 0871) पन्ना जिले से एक परिवार और उनके रिश्तेदारों को लेकर कटनी में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे भेड़ा टेक स्थित फोरलेन बायपास के पास चालक तेज रफ्तार वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर स्लीमनाबाद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को एम्बुलेंस और सरकारी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल सभी घायलों की हालत नियंत्रण में बताई जा रही है।IMG 20260620 WA07321 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button