मध्य प्रदेशराज्य

संतान नही हो रही थी तो 2 साल के बच्चे का कराया अपहरण : पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के बरघाट से 2 वर्षीय बालक के अपरहण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बच्चे को परिजनों को सौंपा है।बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बेस ने रात 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल को प्रार्थी राजकुमार पिता भुईराम उइके निवासी लावेसर्रा थाना कुरई ने थाना बरघाट मे रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 23 अप्रैल की रात्रि ग्राम उडेपानी से ग्राम पौनारकलॉ बारात में आये हुये थे 12.30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर मे सोया हुआ 2 वर्ष के बच्चे का अपहरण कर ले गया है।

जिसके बाद मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी ललित गठरे के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।और थाना प्रभारी बरघाट,थाना प्रभारी अरी,थाना प्रभारी डूंडासिवनी के नेतृत्व मे अपहृत बालक एवं अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी शुरू की गई।

सिवनी,बालाघाट,मंडला,छिंदवाड़ा,बैतूल,ग्वालियर,जबलपुर,कटनी,नागपुर,गोंदिया आदि स्थानो पर जाकर तलाश किया जा रहा था।आज बालक के हुलिया से मेल खाता हुआ एक बच्चा सिवनी के सुफी नगर के एक मकान के सामने खेलता हुये देखा गया है।जहां दबिश दी गई और बालक की अपहरण घटना में शामिल संदेहीयो एक पुरुष सहित दो महिलाओ को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जिन्होने षडयंत्र पूर्वक बच्चा वेद उइके का अपहरण करना स्वीकार किये है।आरोपी राज उर्फ गोपाल साहू एवं उसकी पत्नी सीला साहू को बच्चे नही थे जिसके चलते राज पुष्पा धुर्वे के संपर्क में आया।जहां बाद पुष्पा धुर्वे ने बच्चे का अपहरण किया।पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

इस कार्यवाही में एसडीओपी ललित गठरे,थाना प्रभारी मोहनीशसिंह बैस,उपनिरीक्षक सत्येन्द्र उपाध्याय,ठाकुरसिंह सय्याम, राजेन्द्र ठाकुर. सुबोध मालवीय,लुपेश राहंगडाले,रविकांत ठाकुर, सुखराम उइके,राजेन्द्र आर. उपेन्द्र,विनोद,उलेश कटरे, नेपेन्द्र,केसरीनंदन, देवीसिंह वरकडे, आर. संजू, आर. अनिल, म.आर.मंजू, थाना प्रभारी कोतवाली किशोर वामनकर एवं उनकी टीम उनि. दयाराम शरणागत, सउनि. प्रमोद मालवीय प्र.आर. मुकेश गोंडाने मनोज पाल अजय युवनाती थाना प्रभारी अरी उपनिरी. आशीष खोब्रागडे, प्र.आर. मतीन, आर. सुकदेव, आर. हेंमत, आर. पारस, उपनिरी. नीरज दुबे, सायबर सेल से सउनि. देवेन्द्र जयसवाल, आर. अजय विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button