देश

शिवाजी नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

कटनी, यशभारत। शहर के बस स्टैंड चौकी अंतर्गत कोरी मोहल्ला, शिवाजी नगर में एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अनूप निषाद के रूप में हुई है, जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि अनूप मंडी में मजदूरी का कार्य करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

suicide 1640961495

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button