कटनी

विधायक ने दी राशि, अब तक नहीं बना सामुदायिक भवन, ढीमरखेड़ा जनपद के ग्राम पंचायत पौनिया का मामला, ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत

कटनी, यशभारत। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पौनिया में सामुदायिक भवन निर्माण सहित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों में घटिया और अपूर्ण निर्माण तथा शासकीय राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि कुछ कार्य अपूर्ण हैं तथा कुछ कार्यों में गुणवत्ता संबंधी शिकायतें हैं। कुछ कार्यों के नाम पर राशि का भुगतान आहरण होने के बावजूद मौके पर अपेक्षित कार्य दिखाई नहीं देता। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा ग्राम पंचायत पौनिया में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख की राशि स्वीकृत की थी। उक्त राशि का पूरा भुगतान हो चुका है, जबकि सामुदायिक भवन अपूर्ण है। ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें की गई। जिस जनपद से अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। इसी तरह शासकीय हाई स्कूल में फर्शीकरण के लिए 15 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी। इस कार्य में घटिया निर्माण एवं कार्य की वास्तविक लागत को लेकर शिकायत है। शांति धाम में सडक़ निर्माण के लिए 5 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत थी। ग्राम की साफ सफाई एवं सार्वजनिक स्थानों की सफाई के नाम पर राशि निकाले जाने की जानकारी है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नियमित एवं पर्याप्त सफाई नहीं होती। नल जल योजना के रखरखाव, मरम्मत एवं सुधार कार्य के नाम पर राशि निकाले जाने की जानकारी है। ग्रामीणों के अनुसार संबंधित अवधि में आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य पर्याप्त रूप से नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है
नाली निर्माण कार्य एवं पाइप खरीदी के बिलों की जांच
ग्राम पंचायत पौनिया में नाली निर्माण कार्य पिछले लगभग तीन वर्षों से चल रहा है, लेकिन आज तक कई स्थानों पर नालियों का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार नाली निर्माण एवं पाइप सामग्री की खरीदी परिवहन के नाम पर अनेक बिल काटे गए हैं। ग्रामीणों द्वारा यह भी शिकायत की गई है कि जिन तिथियों के बिल जारी किए गए हैं, उन तिथियों के अनुसार मौके पर पाइप सामग्री की उपलब्धता प्राप्ति स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button