जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विकसित कृषि संकल्प अभियान यात्रा पहुंची सिंगोंद पनागर, कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों का गांव- गांव भ्रमण

पनागर/केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वाहन पर देश भर में 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारी गांव गांव के भ्रमण पर निकल कर किसानों से रुबरू होकर उनकी न केवल समस्याएं जान रहे हैँ, वरन उनका हल निकालने का प्रयास कर रहे हैँ।

इसी कड़ी में जबलपुर जिले की पनागर तहसील के ग्राम सिंगोद में कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। …

    भ्रमण दल की संयोजक कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अक्षता तोमर, कृषिविश्वविद्यालय की कृषि वैज्ञानिक डॉ.ऋचा सिंह, कृषि विस्तार अधिकारी कु. आकांक्षा राय, कृषि अभियाँत्रकीय विभाग के श्री राजेंद्र सिंह खगार, ग्राम पंचायत सचिव ज्ञान स्वरुप केवट ने शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को उनका लाभ लेने का आह्वाहन किया।

 ग्राम पंचायत सरपंच रोशनी- अरविन्द पटेल के सौजन्य में आयोजित संगोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ.अक्षता तोमर ने पराली को जलाने से होने वाले नुकसान व उत्पादकता मे कमी के कारणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उससे निपटने के विकल्प व उपाय सुझाए तथा किसानों को इसके विकल्पों को अपनाने प्रेरित किया संगोष्ठी में बताया गया की कृषि अभियाँत्रकीय विभाग द्वारा किसानों को ट्रेक्टर, कल्टी वेटर ,सीडड्रिल, प्लाऊ, रोटावेटर, लेवेलर आदि रियायती दरों पर किराए पर उपलब्ध कराये जाते हैँ । यंत्र दूत योजना, ई अनुदान योजना कृषि यंत्र अनुदान योजना, कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापना योजना, ड्रोन व अन्य अनेक तरह के प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम चलाये जाते है, जिनका लाभ किसानों को लेना चाहिए। 

भारत कृषक समाज के के. के. अग्रवाल एवं सुभाष चंद्रा ने कहा की योजनाओ के प्रचार प्रसार एवं किसानों में जागरूकता में कमी के कारण किसान योजनाओ का समुचित लाभ नहीं ले पा रहे हैँ। उन्होंने किसानों को आगे से आगे आकर योजनाओ का लाभ लेने की अपील की।.. 

संगोष्ठी में सुरेश पटेल, नारायण प्रसाद पटेल, चौधरी सुशील कुमार, चौधरी राजकुमार, राका दीवान, प्रदीप कुमार पटेल, उमाकांत पटेल, विशाल पटेल, अविनाश पटेल, लक्ष्मी नारायण पटेल, गुड्डा ठाकुर, मंगल सिंह ठाकुर, कंधी पटेल, विनोद पटेल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button