विंध्य क्षेत्र में नशे का जाल फैलाने की साजिश : ‘ नशे की कार’ सहित आरोपी को पुलिस ने दबोचा

रीवा । सोहागी पुलिस ने नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर एक कार की तलाशी के दौरान सोहागी पहाड़ के हाइवे में 11 पेटी कफ सिरप पाई गई। इस मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई सिरप की कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात संदीप मिश्रा ने बताया कि यूपी से लाई जा रही. नशीली कफ सिरप की जानकारी मिली थी।
इस सूचना के आधार पर सुबह पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रही कार को रोका गया जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 11 पेटी कुल 1312 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई है। मादक पदार्थ चोरी छिपे कार में लेकर आ रहे चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए कार चालक का नाम प्रकाश द्विवेदी निवासी बीडा सेमरिया हाल मुकाम चिरहुला कॉलोनी थाना बिछिया है।
पुलिस की मांने तो आरोपी यूपी से नशे की यह खेप लाकर रीवा में बिक्री करनें की फिराक में था। प्रकाश
द्विवेदी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है और उससे जुडे तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है।







