मध्य प्रदेशराज्य

वाटर फॉल में गिरे दो युवक बाइक सहित : रेस्क्यू अभियान के बावजूद युवकों का नहीं चल सका पता

रीवा। जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध क्योटी जलप्रपात (वाटर फॉल) में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दो युवक बाइक सहित गहरी खाई में जा गिरे। घटना की जानकारी देर रात पुलिस गश्त के दौरान लगी, जिसके बाद प्रशासन और राहत-बचाव दल तत्काल सक्रिय हुआ। रातभर चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद युवकों का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम खाई में उतरकर दोनों युवकों की तलाश और रेस्क्यू में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम दो युवक किसी कारणवश क्योटी जलप्रपात के समीप गहरी खाई में बाइक समेत गिर गए। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी नहीं लग सकी। देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा रात में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। हालांकि खाई अत्यधिक गहरी और दुर्गम होने के कारण बचाव कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अंधेरा और कठिन भू-भाग होने से राहत कार्य की गति भी प्रभावित रही।

 

गुरुवार सुबह एसडीआरएफ के जवान विशेष उपकरणों के साथ खाई में उतरकर और युवकों के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और रेस्क्यू कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button