इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वरिष्ठ पत्रकार प्रदेश टुडे के संपादक पंकज पटेरिया का निधन: सीएम शिवराज सिंह चौहान – राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने जताया शोक

 

जबलपुर, यशभारत। शहर के वरिष्ठ पत्रकार और प्रदेश टुडे के संपादक पंकज पटेरिया का आज सुबह 6:00 बजे हृदय गति अवरुद्ध हो जाने के कारण देवलोक गमन हो गया है। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे रानीताल मुक्तिधाम मेें होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने ट्वीट कर पंकज पटेरिया के निधन पर शोक संवदेनाए व्यक्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी श्री पटेरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश के लोक निर्माण तथा जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने पंकज पटेरिया के निधन पर गहरा पर शोक व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि श्री पटेरिया जिंदा दिल इंसान और उत्कृष्ट लेखनी के धनी थे, उनका निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button