जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
लम्हेटा चौराहे पर डंपर ने युवतियों को कुचला, एक की मौत, दूसरी मेडिकल में भर्ती

जबलपुर, यशभारत। भेड़ाघाट लम्हेटा चौराहे पर एक डंपर ने स्कूटी सवार दो युवतियों को कुचल दिया जिसमें एक युवती की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरी यंुवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
तिलवारा पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे सूचना मिली एक रोड एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर जाकर देखा तो स्कूटी सवार दो युवती घायल अवस्था में पड़ी थी जिसमें शहपुरा डिंडोरी में रहने वाली एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शारदा चैक जबलपुर में रहने वाली युवती गंभीर रूप से घायल थी जिसे इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया गया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पाटन की तरफ से आ रहे पीली कलर के डंपर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवती उछलकर सड़क किनारे पड़ी थी। दोनों युवती स्वातस्कि काॅलेज बेनीखेड़ा की छात्रा थी।







