मध्य प्रदेशराज्य

रोजगार गारंटी कानून से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मिटाने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस ने भरी हुंकार, मौन धरना देकर बोला तीखा हमला

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) का नाम बदलने के निर्णय के विरोध में आज सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में सब्जी मंडी (पुरानी गल्ला मंडी) स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष विशाल ‘मौन धरना’ प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों, पार्षदों समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

धरना प्रदर्शन के समापन पर जिला शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने आक्रामक लहजे में कहा कि भाजपा सरकार गांधी जी के आदर्शों और उनके नाम से भयभीत है। लेकिन भाजपा यह भूल रही है कि गांधी इस देश की आत्मा में बसते हैं और देश की जनता इस ओछी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी और इतिहास मिटाने वाली मानसिकता ठहराते हुए कहा कि मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजना से गांधी जी का नाम हटाना उनकी विचारधारा पर हमला है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि गोडसेवादी विचारधारा के लोग गांधी जी की हत्या के बाद अब इस देश से उनके नाम और उनकी विरासत को भी खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। जिसके चलते ही अब देश के मानस पटल से उनका नाम मिटाने की साजिश की जा रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कानून से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाना देश के गौरवशाली इतिहास और गरीब के हक पर चोट है, जिसे भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

मौन धरने के दौरान विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अनिल ओझा ने कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों हेमराज रजक वीरेंद्र राजे तथा नरेंद्र मिश्रा का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस परिवार के नीलेश अहिरवार की माताजी लीला बाई अहिरवार व पूर्व पार्षद गंगा राम अहिरवार के बड़े भाई के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आभार आनंद हेला ने माना। अंत में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने राष्ट्रगान परेड का संचालन किया जिसमें उपस्थित कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।

        

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आयोजित किए गए धरना प्रदर्शन में अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, रामकुमार पचौरी, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, पार्षद सुरेखा राय, नीलोफर चमन अंसारी, ताहिर खान, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, सागर साहू दीनदयाल तिवारी, जितेंदर सिंह चावला, राकेश राय, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल चौबे, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष समीर खान, नारायण विश्वकर्मा, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, शरद पुरोहित, विजय साहू, रमाकांत यादव, सुरेंद्र चौबे, अभिषेक गौर, डॉ दिनेश पटेरिया, दीपक दुबे, आनंद हेला, जितेंद्र रोहन, समीर खान, रेखा सोनी, रजिया खान, माधवी चौधरी, रेखा अहिरवार, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, जितेंद्र चौधरी, प्रभात जैन, कमलेश तिवारी, सुनील पावा, कुंदन जाट, धर्मेंद्र तोमर, साजिद राईन, एडवोकेट डालचंद प्रजापति, एडवोकेट मोनू वर्मा, एडवोकेट अजमत खान, महेश यादव, वीरू चौधरी, नरेंद्र अहिरवार, नीरज चौरसिया, आनंद अहिरवार, प्रियंक बहेरिया, गोपाल प्रजापति, चंदन सुहाने, जाहिद ठेकेदार, सुरेश पंजवानी, मयंक ठक्कर, आर आर पाराशर, हीरालाल चौधरी, अलीम खान तज्जू, नीरज रैकवार, वीरेंद्र महावते, सन्ना खान, राजेश उपाध्याय, रितेश रोहित ,दीपक कुर्मी, निखिल जैन, पूर्व पार्षद रूपनारायण तोता यादव, अशोक नागवानी, पप्पू गोस्वामी, दानिस तिवारी, सुरेश रैकवार, बाबू मछंदर, अरविंद मछंदर, ऋषभ जैन, अभिलाष जैन, दुष्यंत जाटव, अजय सिंह राजपूत, अभिषेक तिवारी, महेश अहिरवार, अनु घोषी, पवन जाटव, हरिश्चंद्र सोनवार, नरेश सनकत, अनिल दक्ष, कुंजीलाल लाडिया, बबलू व्यास, टीकाराम दीवान, राहुल खटीक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर भाजपा सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button