कटनी

राहगीरी डे में दिया जीवनशैली बदलने का संदेश

स्वच्छता, फिटनेस और नशा मुक्ति के संकल्प के साथ हजारों नागरिक उतरे सड़कों पर, हर उम्र ने निभाई भागीदारी

राहगीरी डे में दिया जीवनशैली बदलने का संदेश

स्वच्छता, फिटनेस और नशा मुक्ति के संकल्प के साथ हजारों नागरिक उतरे सड़कों पर, हर उम्र ने निभाई भागीदारीIMG 20260531 WA0025

IMG 20260531 WA0024 IMG 20260531 WA0030 IMG 20260531 WA0022 IMG 20260531 WA0031 IMG 20260531 WA0027 IMG 20260531 WA0033 IMG 20260531 WA0028

कटनी,रविवार की सुबह डन कॉलोनी का नजारा पूरी तरह बदल चुका था। जहां आम दिनों में वाहनों की आवाजाही और शहर की भागदौड़ रहती है, वहीं इस दिन सड़कें लोगों की हंसी, उत्साह और ऊर्जा से जीवंत हो उठीं। नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित ‘राहगीरी डे’ में हजारों नागरिकों ने एक साथ सड़क पर उतरकर यह संदेश दिया कि शहर की असली ताकत उसकी जनता की भागीदारी है।
सुबह 7 बजे जैसे ही मुख्य मार्ग को ‘नो व्हीकल जोन’ बनाया गया, पूरा क्षेत्र एक खुली जीवनशैली प्रयोगशाला में बदल गया। योग सत्र से दिन की शुरुआत हुई, जहां नागरिकों ने सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के जरिए स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इसके बाद साइकिल रैली में युवाओं ने “एक्टिव कटनी, फिट कटनी” के नारे के साथ शहर को ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी,निगमायुक्त तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्य, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, नोडल अधिकारी आदेश जैन, पार्षद सुशीला मिश्रीलाल, सीमा श्रीवास्तव, गोविंद चावला एवं पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक भी आयोजन में शामिल हुए।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर आयोजन को जीवंत बना दिया। स्केटिंग, रस्साकशी, नींबू-चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ और पारंपरिक खेलों में लोगों की भागीदारी ने यह साबित किया कि फिटनेस किसी उम्र की सीमा में नहीं बंधी होती।
स्वच्छता के प्रति जागरूकता इस आयोजन का प्रमुख केंद्र रही।महापौर ने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। ‘फोर बिन सिस्टम’ के लाइव डेमो में निगम कर्मियों ने गीला, सूखा, सेनेटरी और हानिकारक कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया समझाई, जिसे लोगों ने ध्यानपूर्वक देखा और अपनाने का संकल्प लिया। वहीं “पॉलिथीन छोड़ो, पर्यावरण जोड़ो” पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से सामने रखा।नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी पूरे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देखने को मिला। सामाजिक न्याय विभाग की टीम ने तंबाकू छोड़ने की अपील की, जबकि गायत्री परिवार के सदस्यों ने गीत और रैली के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया।बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और रंगोली में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2026’ और ‘गार्बेज फ्री सिटी’ जैसे संदेशों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। पूरे आयोजन के दौरान नागरिकों की भागीदारी ने माहौल को उत्सव और आंदोलन दोनों का रूप दे दिया। समापन पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों और स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि जब नागरिक स्वयं आगे आते हैं, तो शहर में बदलाव केवल योजना नहीं बल्कि वास्तविकता बन जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button