मध्य प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा : एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

यशभारत, डिंडोरीl डिंडोरी -जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर कृष्णा पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच तेज रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पहले दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जबलपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस मृतक और घायल युवक की पहचान तथा दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button