जबलपुरमध्य प्रदेश

रांझी के दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी से हड़कंप : सोने का हार, मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में आक्रोश

 

https://youtu.be/vNLmLJGYtOohttps://youtu.be/vNLmLJGYtOo

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत मढ़ई में स्थित प्रसिद्ध दुर्गा माता के मंदिर में देर रात शातिर चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और दानपेटी में रखी नगदी पार कर दी और मौके से फरार हो गए। आज बुधवार अल सुबह जब मंदिर का पुजारी पूजन करने गया तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखकर आवक रह गया। अंदर जाकर देखा तो माता का सोने का हार, मुकुट सहित मंदिर में रखे साउंड बॉक्स गायब था। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगों का मंदिर में भारी जमावड़ा लग गया। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, छानबीन शुरु कर दी है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि व्हीएफजे रांझी के बजरंग नगर स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। महेन्द्र पिता आरएस शुक्ला 35 साल ने बताया कि वह जब सुबह मंदिर में पूजन करने गए तो दानपेटी टूटी हुई पड़ी थी। माता की मूर्ति के जेवरात गायब थे और मंदिर में रखा साउंड वाक्स भी गायब था। चोरों ने पूरी योजना बनाकर मंदिर में धाबा बोला है। जो स्थानीय बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button