जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर में कारतूस बेचने खड़े गैंग के सदस्य को पुलिस ने दबोच : 18 कारतूस जब्त, पुलिस जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा पुलिस ने देर रात एक आरोपी को दबोचकर अवैध रूप से रखे 18 कारतूस जब्त किए है। आरोपी ग्राहक को सप्लाई करने की फिराक में था। जिसकी पूरी गंैग को तलाशने पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि मधुवन बार के पास संजीवनीनगर रोड में एक व्यक्ति पिस्टल के कारतूस रखे हुयेे बेचने के लिये खड़ा है । सूचना के बाद पुलिस ने अनुराग बुधौलिया 42 वर्ष निवासी अरिहंत बुक डिपो के पास देवताल गढ़ा को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर जेब में पिस्टल के 18 कारतूस 7.65 एम.एम. के रखे मिला , आरोपी के कब्जे से 18 कारतूस जब्त करते हुये पुलिस मामले की जांच कर रही है।







